Parents Guide: हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बच्चों ने आत्महत्या कर सबको झकझोर दिया. जांच में सभी मामलों में एक ही बात सामने आई- बच्चे स्कूले के माहौल से परेशान थे. अगर आपका बच्चा भी स्कूल से आकर गुमसुम हो जाता है तो जानिए आपको क्या करना चाहिए.
नई दिल्ली (Parents Guide). सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्च स्कूल से खुश मन से लौटे. लेकिन जब बच्चा स्कूल से वापस आकर चुपचाप और उदास रहने लगे तो यह माता-पिता के लिए बहुत गंभीर चिंता का विषय बन जाता है, हाल ही में देश के कई हिस्सों से स्कूली बच्चों के मानसिक तनाव और आत्महत्या के दुखद मामले सामने आए हैं. अत्यधिक शैक्षणिक दबाव, सार्वजनिक अपमान या शिक्षकों के अनुचित व्यवहार ने बच्चों को इतना तोड़ दिया कि उन्होंने यह कदम उठा लिया.
जब बच्चा बताता है कि उसे उसके ही शिक्षक परेशान कर रहे हैं तो अभिभावकों को इसे सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि खतरे की घंटी के रूप में लेना चाहिए. यह स्थिति न केवल बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालती है, बल्कि उसकी पढ़ाई और जीवन के प्रति रुचि को भी पूरी तरह खत्म कर देती है. किसी भी बच्चे के लिए शिक्षक एक भरोसेमंद गाइड और माता-पिता का दूसरा रूप होता है. ऐसे में अगर शिक्षक ही बच्चों के साथ पॉजिटिव व्यवहार नहीं करते तो उन पर गहरा निगेटिव प्रभाव पड़ता है.
