Siwan Crime News : सीवान जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. गांव की एक बेटी की इज्जत बचाने में उसका भाई अपनी जान तक गंवा बैठा. बहन ने जिस हिम्मत से छेड़खानी का विरोध किया था, उसी आवाज को न्याय दिलाने निकला भाई इतने बेरहमी से हमला कर दिया गया कि उसकी सांसें भी साथ छोड़ गईं.
सीवान. धनौती ओपी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. बहन से छेड़खानी का विरोध करना युवक गुड्डू कुमार को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान चली गई. धनौती गांव में घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस कार्रवाई कर रही है और धनौती में लोग बस इतना कह रहे हैं- बहन की इज्जत के लिए निकला लड़का, आखिरकार अपनी इज्जत की लड़ाई हार गया.
छेड़खानी का विरोध किया तो मार डालाघटना की शुरुआत सुबह हुई, जब पीड़िता अपने गांव के पास नदी किनारे गई थी. इसी दौरान गांव के ही कुछ मनचले युवकों ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया. जब लड़की ने उनका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके नाक पर किसी भारी वस्तु से वार कर घायल कर दिया. शोर सुनकर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया, लेकिन पीड़िता का दर्द थमने वाला नहीं था. उसने रोते हुए पूरी घटना अपने भाई गुड्डू कुमार को बताई.गुड्डू अपनी बहन के लिए न्याय चाहता था, इसलिए वह तुरंत धनौती ओपी पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. लेकिन, उसे क्या पता था कि यह कदम उसकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा.
