ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी, G20 से पहले क्या हुई बातचीत? सामने आई डीटेल

G20 Summit से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियन पीएम एंथोनी अल्बनीस के बीच बातचीत हुई है. इस खास मीटिंग की डीटेल पीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के 5 साल कैसे रहे?

जोहान्सबर्ग: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका में होने वाली इस समिट से पहले पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ है. उन्होंने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की, यहां पर उनके स्वागत में भारतीय नृत्य, गणपति प्रार्थना और गिरमिटिया गीत गाया गया. इसके बाद उन्होंने G20 के इतर ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीस से मुलाकात की है और उनके साथ हुई बातचीत के सोशल मीडिया पर शेयर की है.

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा ‘ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीस के साथ मेरी बेहतरीन बातचीत हुई. इस साल हमारे राष्ट्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी को 5 साल पूरे हो गए हैं और इतने वक्त में परिवर्तनकारी परिणाम देखने को मिले हैं. जिसकी वजह से हमारे बीच सहयोग और गहरे हुए हैं. आज हमारी बातचीत के दौरान, प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया, जहां संबंधों के और बढ़ने की अपार संभावना है’. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अल्बनीस के साथ मीटिंग की एक तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!