फैसला लेने वाले को भारत रत्न मिलना चाहिए… वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में नहीं भेजे जाने पर भड़के लोग, बोले- ब्रेनलेस डिसिजन!

Vaibhav Suryavanshi fans angry: वैभव सूर्यवंशी को बांग्लादेश ए के खिलाफ सेमीफाइनल के सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं बुलाया गया. जिसके बाद लोग गुस्से में हैं.लोग सोल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. किसी ने इसे ब्रेनलेस डिसिजन करार दिया तो किसी ने कहा कि जिसने वैभव को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने का फैसला लिया उसे भारत रत्न मिलना चाहिए.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट जीतने का सपना उस समय टूट गया जब बांग्लादेश ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में खिंचे मुकाबले में हरा दिया.सुपर ओवर की जब बारी आई तब फैंस उस समय हैरान रह गए जब इंडिया की ओर से बल्लेबाजी के लिए कप्तान जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा क्रीज पर उतरे. क्योंकि लोग सोच रहे थे कि शानदार लय में चल रहे वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रियांश आर्य को बल्लेबाजी के लिए भेज जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके बाद जब जितेश और आशुतोष जीरो के स्कोर पर आउट हुए फिर तो लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई.सोशल मीडिया पर लोग आग बबूले हैं. लोगों ने कहा कि सूर्यवंशी को नहीं भेजने का फैसला किसने लिया.कोच और कप्तान जितेश शर्मा को लोगों ने खूब सुनाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!