CJI BR Gavai News: मैं सभी धर्मों को मानता हूं, सुप्रीम कोर्ट में अपने आखिरी दिन पर बोले CJI BR गवई

CJI BR Gavai News: सीजेआई बीआर गवई का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी दिन है. वे रविवार 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. उनके विदाई के लिए सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने फेयरवेल आयोजित किया है. अपने विदाई भाषण के दौरान वे भावुक हो गए.

CJI BR Gavai: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी. आर. गवई (CJI BR Gavai) का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी वर्किंग डे है. उनके रिटायरमेंट से पहले सुप्रीम कोर्ट में सेरेमोनियल विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. CJI गवई की विदाई के इस सेरेमोनियल समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस और कई वकील मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान CJI गवई ने अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यता को लेकर भी बात की और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से बौद्ध धर्म को मानते हैं.

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) द्वारा आयोजित फेयरवेल फंक्शन में CJI गवई ने भावुक संबोधन दिया. विदाई भाषण के दौरान न्यायपालिका को लेकर उन्होंने कहा, ‘न्यायपालिका कभी एक व्यक्ति पर केंद्रित नहीं होनी चाहिए, चाहे वह CJI ही क्यों न हो.’अगले सीजेआई के साथ कोर्ट नंबर वन में बैठे जस्टिस गवईउनके विदाई समारोह में सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट नंबर एक में CJI बीआर गवई के साथ जस्टिस सूर्यकांत भी हैं बैठे हुए हैं. जस्टिस सूर्यकांत देश के उनके बाद देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे. वे 24 नवंबर यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सीजीआई का पदभार संभालेंगे. जस्टिस कांत 53वें CJI के तौर पर 14 महीने का आपना कार्यकाल पूरा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!