RRB NTPC UG Result 2025: आज जारी होंगे परिणाम, RRB अधिकारी ने किया कन्फर्म, जानें कैसे करें चेक

RRB NTPC UG Result 2025: आज आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे.

RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज CEN 06/2024 के NTPC अंडरग्रेजुएट रिजल्ट की घोषणा करेगा. आरआरबी एनटीपीसी CEN 06/2024 रिजल्ट की तारीख को कन्फर्म करते हुए, एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “हम आज NTPC रिजल्ट अपलोड करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी टीम कल से इस पर काम कर रही है और आखिरी डिटेल्स को ठीक कर रही है. RRB NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल CBT 1 रिजल्ट आज तक आ जाना चाहिए.”

मेरिट लिस्ट भी होगी जारीरिजल्ट जारी होने के बाद, बोर्ड RRB NTPC अंडरग्रेजुएट मेरिट लिस्ट 2025 भी जारी करेगा. इस लिस्ट में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के नाम होंगे. मेरिट लिस्ट ऑफिशियल RRB पोर्टल्स पर PDF फॉर्मेट में रीजन-वाइज उपलब्ध होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!