WhatsApp की सुरक्षा खामी से 3.5 अरब यूज़र्स के फोन नंबर और निजी जानकारी लीक हुई. University of Vienna के रिसर्चर ने Meta को चेताया, लेकिन सुधार में आठ साल लगे.
वॉट्सऐप में पाए गए एक गंभीर सुरक्षा खामी ने दुनिया भर के 3.5 अरब यूज़र्स के फोन नंबरों को उजागर कर दिया है. ये अब तक दर्ज हुए सबसे बड़े डेटा लीक मामलों में से एक माना जा रहा है. चिंता की बात यह है कि इस कमजोरी के बारे में 2017 से Meta (Facebook) को चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन इसे ठीक करने में आठ साल लग गए.
यह खामी WhatsApp के Contact Discovery Feature में थी. जब कोई व्यक्ति किसी भी फोन नंबर को ऐप में खोजता है, तो WhatsApp बता देता है कि वह नंबर सर्विस पर मौजूद है या नहीं, और साथ ही प्रोफाइल फोटो, स्टेटस टेक्स्ट जैसी सार्वजनिक जानकारी भी दिखा देता है.
