केएल राहुल ने बताया कि ‘बुमराह जैसे मैचों में गेंदबाजी करते हैं , उसी शिद्दत से नेट में भी बोलिंग करते हैं और ‘वो तो दांत पीसता ही रहता है. हर समय जब आप उसका चेहरा देखेंगे वो जैसे मुकाबले के लिए तैयार रहता है.कभी-कभी हमें कहना पड़ता है, यार बुमराह हम एक ही टीम में हैं.
नई दिल्ली. पूरी दुनिया बुमराह से खौफ खाती है ये तो हर कोई जानता है पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जस्सी से उनके टीम के साथी खिलाड़ी भी घबराते है. इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि ‘नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें छेड़ना खतरे से खाली नहीं होता. उनका माना कि नेट में बुमराह की गेंदों को खेलते वक्त ज्यादातर बल्लेबाज बहुत सावधानी बरतते हैं क्योंकि उनका ईगो हर्ट करने से बचते हैं. और वो कोई ऐसा वैसा शॉट खेलने से बचते हैं जिससे बुमराह का ईगो हर्ट हो जाए.
दरअसल, ये सब बात केएल राहल के दिए गए इंटरव्यू में हुई और इस दौरान उनसे पूछा कि ‘नेट में अगर कोई बुमराह की गेंद पर करारा शॉट लगा देता है तो क्या बुमराह को गुस्सा आता है? इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा, ‘बहुत, बहुत नाराज हो जाता है. लेकिन सबसे पहले तो ये बता दू कि नेट में उसे शॉट लगाना आसान नहीं होता. और बहुत कम लोग ही ऐसा कर पाते हैं.
