Bathroom Cleaning Tips: टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी दाग, पीला पड़ गया है कम्बोड… सेंधा नमक करेगा ऐसी सफाई, भूल जाएंगे सारे महंगे बाथरूम क्लीनर

Bathroom And Toilet Seat Cleaning Tips: अध्ययनों से पता चलता है कि बाथरूम सबसे ज्यादा बैक्टीरिया वाली जगह होती है. खासकर टॉयलेट सीट बैक्टीरिया के पनपने का स्थान होती है. ऐसे में यह जरूरी है कि बाथरूम को समय समय पर साफ करते रहें, ताकि परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहे. कई लोगों को लगता है कि वे बाथरूम को कितना भी और कैसे भी साफ कर लें, लेकिन दाग नहीं जाते. खासतौर पर टॉयलेट सीट के दाग, जो महीनों तक नहीं जाते. इन दागों को साफ करने के लिए कई बार महंगे बाथरूम क्लीनर का प्रयोग करते हैं लेकिन वे ऐसा रिजल्ट नहीं देते हैं, जिस तरह विज्ञापन में दिखाया जाता है. लेकिन आप बाथरूम क्लीनिंग में सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते, जो आपको सरप्राइज कर सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि बाथरूम क्लीनिंग में सेंधा नमक का प्रयोग किस तरह करें…पहला उपायआपके जिद्दी बाथरूम टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए 2 मुट्ठी सेंधा नमक, 1 मुट्ठी बेकिंग सोडा, टिशू पेपर और एक स्पंज की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आप सबसे पहले टॉयलेट सीट पर एक टिशू पेपर बिछाएं और उस पर दो मुट्ठी सेंधा नमक छिड़क दें. फिर बेकिंग सोडा डालें और फिर चारों तरफ हार्पिक डाल दें. अब टॉयलेट सीट साफ करने वाले ब्रश से चारों तरफ रगड़ दें. रगड़ते ही आप देखेंगे कि महीनों पुराने दाग गायब हो रहे हैं. अच्छी तरह रगड़ने के बाद, गंदगी को धोकर साफ कर दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!