Cyclone Shakti: अरब सागर से उठे ‘शक्ति’ चक्रवात ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे में मच सकती है भारी तबाही

अहमदाबाद. अरब सागर में मानसून के बाद वाले मौसम के पहले चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसके चलते तेज हवाएं चल रही हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘शक्ति’ अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, अरब सागर में यह और आगे बढ़ रहा है तथा गुजरात में द्वारका से लगभग 420 किलोमीटर दूर केंद्रित है..भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इसके पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने तथा रविवार तक उत्तरपश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है. साथ ही, यह भी कहा कि शक्ति सोमवार सुबह से पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा.चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण, रविवार तक गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र तट और पाकिस्तान तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों को मंगलवार तक उत्तर-पश्चिम अरब सागर, उत्तर-पूर्व अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों, मध्य अरब सागर तथा गुजरात-उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर ना जाने की चेतावनी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!