Handshake Controversy: हैंडशेक विवाद में पाकिस्तान के हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, पीसीबी ने आईसीसी डायरेक्टर को किया निलंबित

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से एशिया कप में बेइज्जती झेलने के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)तिलमिलाया हुआ है. मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच खत्म होने के बाद भी तुरंत ही ड्रेसिंग रूम में चले गए. पीसीबी ने सोमवार को पुष्टि की कि उसने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान हैंडशेक विवाद के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है.भारतीय टीम से सरेआम एशिया कप में अपमानित होने क बाद पीसीबी ने यह बड़ा फैसला उठाया है. सूत्रों के अनुसार, मैच रेफरी के आचरण और भारत की कार्रवाई पर औपचारिक प्रतिक्रिया जारी करने में देरी के कारण वाहला को उनके पद से हटा दिया गया. बताया जा रहा है कि बोर्ड कई घंटों की देरी से विरोध दर्ज कराने से असंतुष्ट था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!