आदमखोर भेड़िया का हमला! महिला गंभीर रूप से घायल,अब तक भेड़िए के हमले में दो मासूम बच्चे की मौत दो महिला गंभीर रूप से घायलमंझारा तौकली में आदमखोर भेड़िया/ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफबहराइच- फखरपुर ब्लॉक के मंझारा तौकली की धरती फिर खून से लाल हो गईं। ग्राम पंचायत मंझारा तौकली (नरेश पुरवा) में आज एक दर्दनाक घटना घटी, जब तेंदुआ अथवा भेड़िया अचानक गांव में घुस आया और गांव निवासी राम कुमार की पत्नी श्रीमती सियार्थी देवी पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उनके चीख़-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और किसी तरह जानवर को खदेड़ कर महिला को बचाया। पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान दीप नरायन यादव तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने घायल महिला से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से भेड़ियों और तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। लोग रात में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हर कोई अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भयभीत है।अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन और वन विभाग तत्काल सख्त कदम उठाए, ताकि मासूमों की जान फिर से इन खूंखार जानवरों का निवाला न बने।
