Pitru Paksha 9th Day: पितृ पक्ष की मातृ नवमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें पितरों को प्रसन्न करने की विधि और कुतुप मुहूर्त

Pitru Paksha 9th Day: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का श्राद्ध है और आज सोमवार का दिन भी है. इसको मातृ नवमी भी कहा जाता है. पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) में हर दिन किसी खास तिथि पर विशेष श्राद्ध किया जाता है. नवमी तिथि को श्राद्ध करने का महत्व बहुत खास माना गया है. पितृ पक्ष में मृत माताओं का श्राद्ध नवमी के दिन होता है. यह तिथि उन सभी महिलाओं के लिए श्राद्ध कर्म करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की नवमी तिथि को हुई हो या जिनकी मृत्यु की तिथि पता न हो. मान्यता है कि इस दिन किया गया श्राद्ध पितरों को तृप्ति देने के साथ-साथ परिवार में सुख-समृद्धि लाता है. पितृ पक्ष में कुतुप काल को श्राद्ध व तर्पण करने का सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है, इस मुहूर्त का संबंध सीधे पितरों से माना जाता है. आइए जानते हैं सप्तमी तिथि का श्राद्ध करने के विधि और मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!