ASIA CUP: पहले मैच में टीम इंडिया के सामने ‘मिनी पाकिस्तान’, मेजबान टीम में पाक के 10 खिलाड़ी, कप्तान भी अनोखा

नई दिल्ली. क्रिकेट के रंगीन मंच पर, जहां हर खिलाड़ी अपनी अलग कहानी लाता है, यूएई में मिनी पाकिस्तान का प्रतीक तब और गहरा हो जाता है जब टीम की पेशेवर नींव, पाकिस्तान की मिट्टी से उठी होती है. इस मैच में खेल का रोमांच सिर्फ़ स्कोरबोर्ड तक सीमित नहीं यह उन खिलाड़ियों की वेदना, उत्साह और लक्ष्य से जुड़ा प्रदर्शन भी है जो उस देश से नहीं खेल पाए जहां उनका जन्म हुआ.एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रही यूएई की टीम हाल में त्रिकोणीय सीरीज में कई नजदीकी मुकाबले खेलकर इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी और मंशा बता चुकी है.यूएई की टीम को पहली नजर में देखकर भले ही ये लगे की ये एक बटोरी हुई टीम है जिसमें हर जगह के खिलाड़ी नजर आ रहे है पर ये टीम लड़ना और जीतना जानती है जिसका बड़ा कारण है टीम में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बड़ी तादाद में होना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!