नई दिल्ली (Viral Story). 21 साल के एक भारतीय युवक की कहानी रेडिट पर वायरल हो रही है. उसके संघर्ष और मेहनत की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है. बचपन से गरीबी के माहौल में रहे इस युवा ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद हार नहीं मानी. उसके पिता की मासिक आय लगभग 15,000 रुपये है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, रोजमर्रा की जरूरतों, शिक्षा और विकास के अवसर सीमित थे. माता-पिता के त्याग का मान रखते हुए लड़के ने खूब मेहनत की और 1 लाख रुपये महीने की नौकरी हासिल कर ली है.यह कहानी सिर्फ पर्सनल स्ट्रगल या सक्सेस की नहीं है, बल्कि उस विश्वास और उम्मीद की है जो गरीबी और चुनौतियों के बावजूद अपनी खास जगह बना लेती है. इस लड़के का परिवार महंगी कोचिंग में उसका एडमिशन नहीं करवा सकता था. इसलिए उसने यूट्यूब से पढ़ना-सीखना शुरू किया, प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की, किताबों के बजाय इंटरनेट रिसोर्सेस का इस्तेमाल किया और खुद को ऐसी स्किल्स में ट्रेन किया, जो मौजूदा जॉब मार्केट के लिए परफेक्ट हैं.1 लाख रुपये महीना सैलरी वाली मिल गई नौकरीइस युवक की मेहनत रंग लाई और आखिरकार उसे एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिल गई. उसकी मासिक सैलरी 1,00,000 रुपये है. यह जीत रात-रात की पढ़ाई, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का परिणाम है. इससे सीख मिलती है किसंसाधनों की कमी होने पर भी इच्छाशक्ति, धैर्य और सही अवसर से सपने सच किए जा सकते हैं. 21 वर्षीय इस युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा- मैं ऐसा बेटा बन गया हूं, जिस पर मेरे माता-पिता गर्व कर सकें.
