खाद संकट से नाराज किसान ने किया रोड जाम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफबहराइच जिले के तेजवापुर ब्लॉक के संसाधन सहकारी समिति लिमिटेड उमरी दहलों केंद्र पर क्षेत्रीय किसान यूरिया खाद के लिए चार दिनों से लाइन लगाकर अपना समय गवा रहे हैं मंगलवार को सुबह 6:00 से क्षेत्र के किसान भारी संख्या में इकट्ठा होकर उमरी दहलो साधन सहकारी समिति केंद्र पर पहुंच कर सड़क जाम किया। क्षेत्र के किसान सहजू प्रसाद, जगदीश, श्री राम, वृद्धि चौहान, भगत राम, तीरथ राम, विजय, रियाज, अल्ताफ, रामू ,ननके, बिट्टा, मुन्नी देवी, चंपा, रूपा, चमेली, राजरानी, सुमित, दिलीप, सोनकर, आदि सैकड़ो किसानों ने मिलकर सड़क जाम कर यूरिया खाद न मिलने पर विरोध जताया सड़क जाम होने से राहगीरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है लगातार खाद की किल्लत से किसान परेशान है कब सुधरेगा किसान की समस्या किसी भी नेता प्रशासनिक अधिकारी की आंखें किसान को देखकर क्यों हो जाती है बंद किसानों ने बताया की अगर खाद नहीं मिली तो आज केंद्र पर सड़क जाम किया गया है बुधवार से जिला अधिकारी बहराइच के कार्यालय के सामने किसान धरने पर बैठेंगे।
