ब्रह्मोस के सामने कहां टिक पाएगी चीन की किलर मिसाइल, कितनी ताकतवर है YJ-12, क्या दे सकती है भारत को टेंशन?

चीन ने हाल ही में अपने सबसे घातक हथियार दुनिया के सामने पेश किए. चीन के विजय दिवस पर सैन्य परेड में एक हथियार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा… यह था YJ-21 मिसाइल… चीन इसे ‘किलर मिसाइल’ बता रहा है, जो ध्वनि की गति से छह गुना तेज (Mach-6) चलती है. चीन का दावा है कि YJ-21 मिसाइल इतनी तेजी से निशाने पर वार करती है कि एयर डिफेंस सिस्टम भी इसे पकड़ नहीं सकता.‘चले तो चांद तक, वरना शाम तक…’ चीनी सामानों को लेकर यह कहावत लंबे समय से प्रचलित है. ऐसे में इस चीनी मिसाइल के सामने आने के बाद लोग इसकी क्षमता को लेकर सवाल करने लगे हैं. कई लोग इसकी तुलना भारत के ब्रह्मोस से भी करने लगे हैं. यह भी सवाल उठ रहा है कि भारत के ब्रह्मोस के सामने चीनी YJ-21 मिसाइल कहां ठहराता है, दोनों में कौन कितना ताकतवर है? चलिए विस्तार से समझते हैं…रेंज में कांटे की टक्करYJ-12 की रेंज को लेकर अलग-अलग दावे हैं. 2016 के झुहाई एयरशो में इसकी रेंज 290 किमी बताई गई थी, जबकि यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज रिव्यू ने इसे 400 किमी तक बताया. वहीं कुछ विशेषज्ञ 300 किमी का अनुमान लगाते हैं. कुल मिलाकर, YJ-12 की रेंज 250-400 किमी मानी जाती है और यह वारहेड के आकार और ऊंचाई के आधार पर 4 मैक की गति तक पहुंच सकती है. वहीं, ब्रह्मोस की रेंज पहले 290 किमी थी, जिसे अब 350 किमी तक अपग्रेड किया गया है, और इसकी गति 3.5 मैक तक है. रेंज और गति के मामले में YJ-12 को मामूली बढ़त दिखती है, लेकिन यह अंतर निर्णायक नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!