आरक्षण पर मराठाओं को मनाने में कामयाब रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने नया संकट आ गया है. कहा जा रहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए सरकार ने जो सरकारी आदेश यानी जीआर जारी किया, उसे देखने के बाद ओबीसी नेता नाराज हो गए हैं. दावा तो यहां तक किया जा रहा कि मंत्री छगन भुजबल इतने नाराज हैं कि उन्होंने कैबिनेट मीटिंग का बहिष्कार कर दिया है. हालांकि, भुजबल के बहिष्कार करने पर देवेंद्र फडणवीस ने चुप्पी तोड़ी और साफ कहा कि कोई कैबिनेट छोड़कर नहीं गयामराठा आरक्षण के लिए मनोज ने अनशन किया तो सरकार ने उनकी 8 में से 6 मांगें मान लीं. मराठा-कुनबी सर्टिफिकेट को लेकर सबकमेटी ने अहम फैसला लिया. मांगें मान लिए जाने के बाद मराठा प्रदर्शनकारियों ने आजाद मैदान और आसपास के इलाकों में जमकर जश्न मनाया. मराठा आरक्षण को लेकर सरकार के फैसले के बाद ओबीसी नेताओं में नाराजगी का माहौल देखा गया.
