China Military Parade Live: चीन की मिलिट्री डे परेड खत्म, 80,000 सफेद कबूतर उड़ाए गए

China Military Parade Live: बीजिंग के तियानआनमेन स्क्वायर पर आज इतिहास और ताकत का सबसे बड़ा प्रदर्शन हुआ. द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 साल पूरे होने पर आयोजित इस विशाल सैन्य परेड ने पूरे चीन को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींच ली. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने परंपरागत माओ सूट पहनकर और अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ समारोह में शिरकत की. शी ने खुले काले लिमोज़ीन ‘रेड फ्लैग’ से सैनिकों का निरीक्षण किया और अपने भाषण में दुनिया को चेताया- ‘मानवता को चुनना होगा शांति या युद्ध.’ उन्होंने यह भी ऐलान किया कि चीन का उदय अब ‘अजेय’ है और PLA को विश्वस्तरीय सेना में बदला जाएगा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मौजूदगी ने इस आयोजन को और अहम बना दिया है. तीनों नेताओं की साझा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इन्हें पश्चिमी देशों के खिलाफ नए गठजोड़ का प्रतीक माना जा रहा है. इस बीच, बीजिंग की सड़कों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है. करीब 50 हज़ार लोग परेड स्थल पर मौजूद हैं, जबकि लाखों दर्शक टीवी और सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लाइव देख रहे हैं. लेकिन परेड का यह जलवा आम लोगों के लिए मुश्किलें भी लेकर आया है- स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू हुआ और कई पर्यटन स्थल बंद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!