5 करोड़ की रिंग, 16 लाख की वॉच और 78 हजार की सैंडिल, अपनी सगाई पर टेलर स्विफ्ट ने कितने रुपये की पहनी ड्रेस

Tailor Swift Engagement : अमेरिकी गायिका और गीतकार टेलर स्विफ्ट और पेशेवर फुटबॉलर ट्रेविस केल्‍स (Tailor Swift-Travis Kelce Engagement) ने एक-दूसरे के साथ इंगेजमेंट कर ली और जल्‍द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. यह शादी कई मायनों में काफी खास मानी जा रही है. इसमें न सिर्फ दुनिया की दो मशहूर हस्तियां एक जोड़े में बंधने जा रही हैं, बल्कि यह शादी काफी महंगी भी होगी. इतनी कि टेलर ने सिर्फ अपनी इंगेजमेंट पर ही करीब 5 करोड़ की रिंग पहन डाली.

टेलर स्विफ्ट और केल्‍स ने साल 2023 में एक-दूसरे के साथ समय बिताना शुरू किया था. तब केल्‍स ने केनसास सिटी टूर के दौरान स्विफ्ट के साथ बातचीत शुरू की थी. स्विफ्ट को अमेरिका की सबसे महंगी गायिकाओं में से एक माना जाता है. पहली बार केनसास के फुटबॉल गेम के दौरान मिलने वाले दोनों कपल ने बाद में दुनिया के कई कोने में जाकर साथ में गेम के मजे लिए और कई कॉन्‍सर्ट भी साथ में अटेंड किए. अब जबकि दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है और जल्‍द ही एकदूसरे के साथ शादी करने वाले हैं तो उनका चर्चा होना लाजिमी है.क्‍यों इतनी महंगी है इंगेजमेंट रिंग
केल्‍स ने अपनी इंगेजमेंट के लिए घुटनों पर बैठकर 5.5 लाख डॉलर यानी 4.83 करोड़ रुपये की डायमंड रिंग के साथ स्विफ्ट को प्रपोज किया. इस रिंग को आर्टिफेक्‍स फाइन ज्‍वैलरी के किनड्रेड ल्‍यूबेक ने डिजाइन किया है. यह रिंग ऐतिहासिक होने के साथ-साथ काफी मॉर्डन भी है. एस्‍टेट डायमंड ज्‍वैलरी के बेंजामिन खोरदिपोर का कहना है कि यह रिंग कुशन कट डायमंड से बनी है, जो करीब 8 कैरेट की है. एफ कलर और VS1 क्‍लीयरिटी वाले इस डायमंड को 18 कैरेट गोल्‍ड में पिरोया गया है. इसे यूनिक स्‍टाइल देने के लिए ऊपरी हिस्‍से को नुकीला बनाया गया है.क्‍यों इतनी महंगी है इंगेजमेंट रिंग

200 साल पुराने डायमंड से बनी है रिंग
स्विफ्ट की रिंग में लगे डायमंड इतने खास इसलिए हैं, क्‍योंकि 8 कैरेट के इस डायमंड को 18वीं शताब्‍दी की शुरुआत में खदान से निकाला गया था. एक्‍सपर्ट का मानना है कि यह डायमंड इसलिए भी इतना खास है, क्‍योंकि इसका आकार छोटा है और कट काफी बड़े. इसमें 58 यूनिक फेस कट दिया गया है, जो इसकी चमक को और बढ़ाते हैं. डायमंड की यही खासियत इसे सबसे अलग बनाती है.स्विफ्ट ने और क्‍या-क्‍या पहना
अपनी सगाई पर टेलर स्विफ्ट ने करोड़ों की रिंग के अलावा भी कई और महंगी चीजें पहनीं. उन्‍होंने Ralph Lauren ब्रांड की स्ट्रिप्‍ड सिल्‍क ब्‍लेंड ड्रेस पहनी थी. काले रंग की धारियों वाली इस सफेद ड्रेस की कीमत 398 डॉलर (करीब 34,228 रुपये) की है. इसके अलावा उनकी कलाई पर Santos Demoiselle ब्रांड की घड़ी थी, जिसकी कीमत 18,330 डॉलर (करीब 15,73,800 रुपये) आंकी जाती है. स्विफ्ट ने Louis Vuitton ब्रांड की जो सैंडल पहनी थी, उसकी कीमत 910 डॉलर यानी करीब 78,260 रुपये बताई जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!