गौतमबुद्धनगर: इस समय यूपी के सियासी से लेकर आम गलियारे तक हलचल मची हुई है. वजह है चुनाव आयोग पर खड़े हो रहे सवाल. मगर आप सोच रहे होंगे कि इसका यूपी के गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रुपम से क्या लेना देना. तो बता दें, आईएएस अधिकारी मेधा ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए हैं. इसकी वजह कहीं न कहीं उनके पिता ज्ञानेश कुमार को माना जा रहा है, जो भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं.बीते सप्ताह ज्ञानेश कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए आरोपों पर एक प्रेस वार्ता की थी. इसके बाद से ही फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और अन्य एप पर ट्रोलिंग शुरू हो गई थी. इसी ट्रोलिंग के निशाने पर उनकी बेटी और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी IAS मेधा रुपम के साथ-साथ दामाद एवं सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल को भी ट्रोल किया जाने लगा.

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर मेधा रुपम ने अकाउंट्स डिएक्टिवेट कर दिए. उन्होंने कहा कि अभी तक शिकायत नहीं की है. एक हिन्दी अखबार की माने तो रुपम का कहना है कि भविष्य में निश्चित तौर पर शिकायत करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
कौन हैं मेधा रुपम के पति?
साल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रुपम को उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जुलाई 2025 को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया था. वहीं उनके पति मनीष बंसल की बात करें तो इसी साल जून 25 जून को मनीष बंसल को सहारनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया था.