पुतिन की ओर उंगली, ख्रुश्चेव की याद… निक्सन की नकल कर रहे ट्रंप, मैसेज क्‍या देना चाह रहे?

डोनाल्‍ड ट्रंप कब क्‍या कर बैठें, क‍िसी को नहीं पता. लेकिन इस बार उन्‍होंने जो क‍िया है, वह रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन को चिढ़ाने वाला है. यूक्रेन युद्ध पर बाइडन प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए ट्रंप ने गुरुवार को एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे खुद की तुलना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से कर रहे हैं. तस्वीर में वे बिल्कुल उसी पोज में दिखते हैं, जैसे निक्सन ने 1959 में सोवियत नेता निकिता सर्गेयेविच ख्रुश्चेव की ओर उंगली उठाई थी. इस बार ट्रंप की उंगली पुत‍िन की ओर हैट्रंप के तस्‍वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया में हंगामा मच गया. लोग कहने लगे, एक तस्‍वीर से ट्रंप ने सब गोबर कर द‍िया. अब न यूक्रेन संकट खत्‍म होगा और ना अमेर‍िका की दादाग‍िरी बचेगी. ऐसे में सवाल है क‍ि ट्रंप यह संदेश किसे देना चाहते हैं? क्या यह पुतिन को चिढ़ाने की चाल है, या फिर अपने समर्थकों को दिखाने की कोशिश कि वे भी उसी तरह आंख में आंख डालकर डिप्लोमेसी करने वाले नेता हैं, जैसा अमेरिका के कठोर दौर का प्रतीक माने जाने वाले निक्सन थे?निक्सन बनाम ख्रुश्चेव: वो ऐतिहासिक किचन डिबेटइस कहानी को समझने के लिए 1959 का वाकया याद करना होगा. उस समय रिचर्ड निक्सन सोवियत यूनियन की यात्रा पर थे. मॉस्को में एक ट्रेड फेयर का आयोजन हुआ था, जहां अमेरिकी कल्‍चर और टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया जा रहा था. वहीं पर निक्सन और सोवियत प्रीमियर निकिता ख्रुश्चेव आमने-सामने आए. दोनों के बीच अमेरिकी किचन मॉडल के सामने बहस छिड़ गई, जिसे बाद में इतिहास ने ‘किचन डिबेट’ नाम दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!