नई दिल्ली. ‘रेश्मा और शेरा’, मुझे जीने दो, एक फूल चार कांटे जैसी फिल्मों में वहीदा रहमान ने सुनील दत्त के साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस आजतक मुरीद हैं. अरबाज खान के शो पर वहीदा रहमान ने सुनील दत्त के साथ का एक मजेदार किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो एक्टर से आईसीयू में मिलने गई थीं, तो उनका रिएक्शन देखकर वो हैरान रह गई थीं. अरबाज खान ने ‘द इनविंसिबल्स’ पर ये किस्सा शेयर किया था.अरबाज खान के चैट शो ‘द इनविंसिबल्स’ पर बात करते हुए, वहीदा ने याद किया कि वो सुनील दत्त से आईसीयू में मिलने गई थी. वो अपनी प्रसिद्ध पदयात्रा के दौरान बीमार पड़ गए थे जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी. एक्ट्रेस कहती हैं कि आईसीयू में उन्हें देखते ही सुनील दत्त हैरान रह गए थे और सबसे पहले एक्टर के मुंह से निकला था कि ये तुमने क्या किया.सुनील दत्त ने वहीदा रहमान को देख दिया था शॉकिंग रिएक्शनवो कहती हैं कि उन्हें लगा कि वो उन्हें आईसीयू में देखकर ऐसा सवाल कर रहे हैं, लेकिन एक्टर सुनील दत्त ने वहीदा रहमान के सफेद बालों पर कमेंट किया था . एक्टर ने वहीदा से पूछा था कि तुमने अपने बाल ऐसे क्यों कर लिए जिसको सुनते ही एक्ट्रेस की हंसी छूट गई थी. उन्होंने सुनील दत्त को समझाया कि उनके बाले ऐसे ही थे और उन्होंने अपने बालों को सफेद रंग नहीं किया है बल्कि अब बालों को काला करना बंद कर दिया है.संबंधित खबरेंखूबसूरत एक्ट्रेस क्यों उतरी देह व्यापार में? वजह जान नम हो जाएंगी आंखेंखूबसूरत एक्ट्रेस क्यों उतरी देह व्यापार में? वजह जान नम हो जाएंगी आंखेंसुपरस्टार पिता संग काम करने से डरता था एक्टर, 1 फिल्म में हुआ था नर्वससुपरस्टार पिता संग काम करने से डरता था एक्टर, 1 फिल्म में हुआ था नर्वसविक्की कौशल नहीं, तो कौन निभा सकता है गुरु दत्त का रोल? वहीदा ने बताया नामविक्की कौशल नहीं, तो कौन निभा सकता है गुरु दत्त का रोल? वहीदा ने बताया नामरेड लाइट एरिया में शूट हुआ था ब्लॉकबस्टर गाना, वहीदा रहमान पर आ गई थी मुसीबतरेड लाइट एरिया में शूट हुआ था ब्लॉकबस्टर गाना, वहीदा रहमान पर आ गई थी मुसीबतवहीदा अरबाज के साथ शेयर करती हैं कि सुनील दत्त की बातें सुनकर वो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई थीं. सुनील दत्त ने 50 साल के लंबे करियर के दौरान 80 फिल्मों में काम किया था. एक्टिंग में जलवा बिखेरने के बाद सुनील दत्त ने राजनीति में कदम रखा था. वो राजनीति की दुनिया में भी उतने ही सफल थे. लंबे समय तक बीमार रहने के बाद सुनील दत्त ने 25 मई, 2005 को अंतिम सास ली थी.10 साल बड़े कार्तिक आर्यन संग डेब्यू करेंगी श्रीलीला, फिल्म को लेकर दिया बड़ा हिंट, ‘मैंने ऐसे किरदार…’वहीदा रहमान ने बताई थी बाल न कलर करने की वजहवहीं वहीदा रहमान बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक थीं. अपने अभिनय के साथ ही वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए मशहूर हैं. वहीदा ने बताया था कि वो अपने बालों को कलर नहीं करती हैं और इसका उनके पति कमलजीत से कनेक्शन था. उन्होंने बताया था कि वो अपने पति और सास की देखभाल में इतनी बिजी थीं कि वो बाल डाई ही नहीं कर पाती थीं औऱ इसलिए उनको सफेद बालों की आदत हो गई थी.tags :Sunil duttWaheeda rehmanLocation :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :August 19, 2025, 09:30 ISThomeentertainment‘तुमने क्या किया?’ वहीदा रहमान को ICU में देख हैरान रह गए थे सुनील दत्त
