Bihar Voter List Update: बिहार SIR में ज‍िन लोगों के नाम कटे, उनकी पूरी डिटेल आ गई, जान‍िए आप कहां देख पाएंगे

नई दिल्ली/पटनाः बिहार में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2025) के तहत एक बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य भर में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले वोटर्स को सूची से हटाकर पारदर्शी और अद्यतन वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है.CEO बिहार और जिला स्तर पर जारी हुई सूचीमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO, बिहार) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह सूची CEO बिहार की आधिकारिक वेबसाइट और सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है. आम मतदाता अपने-अपने क्षेत्र की सूची देखकर स्थिति की जांच कर सकते हैं. सूची में तीन प्रमुख श्रेणियों के वोटरों को हटाया गया है. मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाता (एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हुए लोग), डुप्लीकेट या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता. CEO कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि आने वाले चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी मतदान की संभावना न रहे.SIR की प्रक्रिया और घटनाक्रमबिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2025) की प्रक्रिया चुनाव आयोग के निर्देश पर शुरू की गई थी. इसके तहत पूरे राज्य में मतदाता सूची का सत्यापन किया गया. घर-घर जाकर BLOs ने जानकारी जुटाई और संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच की.इसके बाद बूथ स्तर पर प्राप्त आंकड़ों को मिलाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की गई. उसी के आधार पर मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट वोटरों के नाम हटाए गए. अब ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद आम लोग भी दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. यदि किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गया है, तो वह संबंधित बीएलओ या ईसीआई की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कर सकता है.चुनाव आयोग का बयानमुख्य चुनाव आयुक्त ने भी रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा “बिहार में SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट किया जा रहा है. 65 लाख नामों को हटाया गया है, लेकिन यह अंतिम सूची नहीं है. दावे-आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी. हमारा लक्ष्य है कि राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!