रांची: बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वे फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल है. इससे पहले 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं.यह झारखंड के लिए एक खास बात है, क्योंकि अगर सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीत जाते हैं, तो देश के दोनों सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर ऐसे व्यक्ति होंगे जो झारखंड के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं. वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. वह 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल थीं, जिसके बाद वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं.सोशल मीडिया पर छाया झारखंड का राजभवनयह संयोग झारखंड के लिए गर्व का विषय है और इसी कारण झारखंड का राजभवन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यूजर्स इसे ‘भाग्यशाली’ बता रहे हैं, क्योंकि यहां के दो पूर्व राज्यपाल अब देश के सर्वोच्च पदों पर हैं या होने वाले हैं.
