बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया की हैडिंग में छा गई हैं. जन्माष्टमी उत्सव से उनका एक वीडियो सामने आया है. जहां वह दही हांडी फोड़ती दिख रही हैं. इस दौरान वह भारत माता की जय का नारा भी लगाती हैं. मगर इस वीडियो के देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.शनिवार को जाह्नवी कपूर घाटकोपर के एक दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान वह ट्रेडिशन अवतार में पहुंचीं. वह कलश उठाती हैं फूलों से भरी मटकी को फोड़ती हैं. उनके इर्द-गिर्द काफी भीड़ भी नजर आ रही हैं.जाह्नवी कपूर पहुंचीं दही हांडी कार्यक्रम मेंइस कार्यक्रम के बाद जान्हवी कपूर का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ. दही हांडी फोड़ते हुए जाह्नवी कपूर भारत माता की जय का नारा भी लगाती हैं. इस क्लिप के वायरल होने पर कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया.
