Election Commission Press Conference: 6 महीने में इतने मृत लोग कैसे पाए गए? चुनाव आयोग ने समझाई पूरी बात

Election Commissions Press Conference: बिहार की मतदाता सूची को लेकर छिड़ा बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है. विपक्ष के आरोप हैं कि केवल छह महीने के भीतर लाखों मृत मतदाताओं के नाम सामने आए हैं और यह सब किसी साजिश का हिस्सा है. राहुल गांधीने तो यहां तक कह दिया कि “चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है.” उनके इस बयान के बाद सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है. इन आरोपों के बीच आज रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर सफाई दी.चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि आयोग पूरी तरह निष्पक्ष है और मतदाता सूची को साफ करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि 22 लाख मृत मतदाता असल में पिछले 20 सालों में मरे थे, लेकिन रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हो पाए थे. ये नाम अब Enumeration फॉर्म के जरिए सामने आए हैं, इसलिए अचानक से इतने आंकड़े दिखाई दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!