Melania Trump Putin Letter: अमेरिका के अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मीटिंग हुई. पूरी दुनिया की नजर इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग पर थी. इस दौरान एक दिल को छू जाने वाली खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानियां ट्रंप नहीं थीं, लेकिन फिर भी वह पुतिन से कुछ कहना चाहती थीं. इसलिए अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने एक चिट्ठी लिखकर ट्रंप को सौंप दी थी. ट्रंप ने पुतिन के साथ मीटिंग के दौरान अपने जेब से यह चिट्ठी निकाल कर व्यक्तिगत रूप से उन्हें सौंपी है. इस पत्र में उन्होंने यूक्रेन और रूस के बच्चों को लेकर चिंता जताई.व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, स्लोवेनियाई मूल की मेलानिया इस यात्रा में शामिल नहीं थीं, लेकिन उन्होंने यूक्रेन और रूस के बच्चों की स्थिति को लेकर अपनी चिंता लिखित रूप में पुतिन तक पहुंचाई. पत्र में क्या लिखा था इसके बारे अधिकारियों ने नहीं बताया, लेकिन पुष्टि की कि इसमें खासतौर पर यूक्रेन युद्ध के दौरान बच्चों के अपहरण का मुद्दा उठाया गया है. यह वही संवेदनशील विषय है जिसे लेकर यूक्रेन लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठा रहा है.रूस पर यूक्रेन का बड़ा आरोपयूक्रेन का कहना है कि रूस ने अब तक हजारों बच्चों का अपहरण कर जबरन अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें या तो रूस भेज दिया गया है या फिर कब्जे वाले इलाकों में रखा गया है. यूक्रेन सरकार ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक ‘जनसंहार’ (Genocide) करार दियारूस की ओर से दावा किया जाता रहा है कि वह ‘युद्ध क्षेत्र से कमजोर और अनाथ बच्चों को सुरक्षित रखने’ के लिए ऐसा कर रहा है. लेकिन कीव और पश्चिमी देश इसे युद्ध अपराध मानते हैं. अलास्का में शुक्रवार को ट्रंप और पुतिन के बीच तीन घंटे तक मीटिंग चली, लेकिन युद्ध रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम तय नहीं हो सका.
