मेराज अहमद/ ब्यूरो चीफ
बहराइच फखरपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूमधाम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी अगवाई में ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह महेश जैसवाल भीम सिंह कुशवाहा विनोद कुमार सिंह विजय कुमार वर्मा सभी वर्गों के लोगों ने इस ऐतिहासिक दिन को शानदार तरीके से मनाया। यात्रा में युवा, बुजुर्ग, और महिलाएं सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे फखरपुर में एक खास उत्सव का माहौल बना।
फखरपुर ब्लॉक मुख्यालय में 14 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा की शुरुआत सुबह के समय हुई। लोग अपने-अपने घरों से तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर निकल पड़े। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के नारे लगाए और देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न गीतों का गायन किया। इस भव्य आयोजन में फखरपुर ब्लॉक के स्टाफ भी शामिल हुए, जिन्होंने यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
