एक तरफ रूस को धमकी दे रहे ट्रंप, दूसरी तरफ अमेरिका ने पुतिन के ऊपर से हटाए प्रतिबंध, समझें

Trump Putin Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मीटिंग होने वाली है. शुक्रवार को दोनों राष्ट्रपति अमेरिका के अलास्का में मिलेंगे. इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में साफकहा है कि अगर रूस ने यूक्रेन में शांति बहाल करने में बाधा डाली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस धमकी के बाद अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है. अमेरिका ने रूस पर लगाए कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है. यह मीटिंग से पहले पुतिन को खुश करने की कोशिश नहीं है, बल्कि इसलिए किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मीटिंग से जुड़ी तैयारियां आसान हो सकें.मीटिंग में आ सकें इसलिए हटे प्रतिबंध: अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी इस लाइसेंस के तहत 20 अगस्त तक मीटिंग से संबंधित कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधों से छूट मिलेगी. यह आदेश वित्त मंत्रालय के ऑफिस ऑफ फॉरेन ऐसेट्स कंट्रोल (OFAC) के निदेशक ने हस्ताक्षर कर जारी किया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिखर वार्ता के लिए अलास्का आ रहे ज्यादातर प्रतिबंधित रूसी अधिकारियों को पहले से ही अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी जा चुकी थी, क्योंकि उनके लिए पहले ही कुछ विशेष अनुमतियां जारी की गई थीं. OFAC प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उच्च-स्तरीय कूटनीतिक दौरों के लिए इस तरह की छूट दी जाती रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!