Crime News: कर्नाटक के तुमकुरु जिले के कोरतगेरे स्थित कोलाला गांव में एक महिला का शव टुकड़ों में बरामद होने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने बताया कि शव के हिस्से कई प्लास्टिक बैग में भरकर सड़क किनारे फेंके गए थे. मामले का पता चलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. प्लासिटक का बैग खोलते ही जवानों के होश उड़ गए. अब इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को राहगीरों ने सड़क किनारे रखे सात प्लास्टिक बैग में महिला के शरीर के अंग देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद कोरतगेरे पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और 8 अगस्त को सात और बैग बरामद किए, जिनमें शेष अंग और महिला का सिर मिला. जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान सिर के आधार पर लगभग तय कर ली गई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.जांच के लिए विशेष टीम गठिततुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने शुक्रवार को विशेष दल गठित कर कोलाला गांव और आसपास के इलाकों में तलाशी का निर्देश दिया. अधिकारी के मुताबिक, हो सकता है महिला की हत्या करने वाले आरोपी कार से शव के टुकड़ों को लाकर फेंके और यह भी आशंका है कि बैग चिम्पुगनहल्ली और वेंकटपुरा गांवों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे जगह-जगह बिखरे हो सकते हैं.
