गोपालगंज/गोविंद कुमार. बिहार की गोपालगंज पुलिस को वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने यूपी-बिहार के कुख्यात अपराधी और 5000 रुपये के इनामी अजय यादव को उसके सहयोगी छोटेलाल यादव के साथ गिरफ्तार किया है. गोपालगंज पुलिस की गिरफ्त में आया अजय यादव न केवल शराब तस्करी के कई मामलों में वांछित (वांटेड) था, बल्कि पुलिस टीम पर हमले के गंभीर मामले में भी मुख्य आरोपी है. ये गिरफ्तारी यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.बता दें कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव निवासी अजय यादव पर पुलिस पर हमले, अवैध शराब कारोबार, आर्म्स एक्ट सहित कुल 17 संगीन मामले दर्ज हैं. अजय यादव लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और फरार चल रहा था. वहीं उसका सहयोगी छोटेलाल यादव भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है. यूपी और बिहार के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं. पुलिस को इन अपराधियों की तलाश पिछले चार वर्षों से थी. शनिवार को जिले की भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतौली ओपी पुलिस को वाहन जांच के दौरान दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली है.पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी अजय यादवबता दें कि बीते 17 जून 2025 को फुलवरिया थाना क्षेत्र में अजय यादव को पकड़ने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था. इस घटना में अजय यादव मुख्य आरोपी था, जो तब से फरार चल रहा था. अजय यादव पर अब तक दर्ज 15 से अधिक आपराधिक मामले हैं, जिनमें पुलिस पर हमला, अवैध शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराएं शामिल हैं. इसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड फुलवरिया, भोरे और यहां तक कि उत्तर प्रदेश के थानों में भी फैला हुआ है.छोटेलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड जानिये
