AAI Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है. इसके लिए एएआई ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 28 अगस्त से शुरू होगी.AAI के इस भर्ती के माध्यम से कुल 976 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो 27 सितंबर, 2025 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.एएआई में भरे जाने वाले पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 11 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): 199 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल): 208 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी): 31 पद
