जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और इस बार उन्होंने एक ऐसा लुक अपनाया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. हाल ही में वह एक बेहद खूबसूरत शीयर येलो क्रोशे साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने बेहद ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया. इस साड़ी का डिजाइन इतना खास था कि यह पारंपरिक और मॉडर्न, दोनों का परफेक्ट मेल लग रहा था. तस्वीर देख आप भी कहेंगे कि जाह्नवी जैस्मीन चुनरी से ड्रैप्ड साड़ी में वाकई परम सुंदरी लग रही हैं.इस साड़ी की सबसे खास बात इसका नाजुक थ्रेडवर्क था, जो शिउली (कोरल जैस्मिन) फूलों जैसा दिख रहा था. हल्के पीले रंग की बेस फैब्रिक पर यह थ्रेडवर्क एक अलग ही निखार दे रहा था. इसके साथ गुलाबी रंग का ब्रालेट ब्लाउज इस पूरे आउटफिट में जान डाल रहा था. ब्रालेट ब्लाउज पर भी गुलाबी और सफेद फूलों के डिजाइन, मोती और हल्की-सी चमक के साथ सजावट की गई थी, जो लुक को और भी ग्लैमरस बना रही थी.
