खरगोन : रक्षाबंधन पर्व मनाने जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।


खरगोन। जिले के कसरावद थानाक्षेत्र के ग्राम भीलगांव में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा बाईपास निर्माण के दौरान सड़क पर गड्ढे में बाइक गिरने से हुआ, जिसमे पिता- पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कसरावद में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार रवि बड़ौदे 30 वर्ष और पुत्री भूमिका बड़ौदे 4 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता मीनू बडौदे 21 वर्ष और एक बालक कान्हा मोहते 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार इंदौर से खरगोन राखी बांधने जा रहा था, इसी दौरान सड़क पर गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीलगांव से बायपास निर्माण हो रहा है। यहां निर्माण एजेंसी ने न तो संकेतक लगाया न ही रोड पर ग्रेवल किया है। नतीजतन यहां आए दिन लोग हादसों के शिकार हो रहे है।

जिला ब्यूरो : शरीफुद्दीन शेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!