DU New Guidelines: दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र संघ (DUSU) चुनावों के दौरान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और तोड़फोड़ को रोकने के उद्देश्य से नए नियमों और निर्देशों का ऐलान किया है. यह अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई, जिसमें अनुशासन, जवाबदेही और कानूनी नियमों के सख्त पालन पर ज़ोर दिया गया है. ये निर्देश विश्वविद्यालय अधिनियम, न्यायालय के आदेश और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किए गए हैं.परिसर में विरूपण रोकने के लिए उठाए गए कदमअब प्रत्येक छात्र को प्रवेश के समय रैगिंग विरोधी घोषणा-पत्र की तरह ही विरूपण न करने का हलफनामा देना होगा. चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए विशेष अभिविन्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रचार के लिए प्रत्येक संस्थान में दो “लोकतंत्र की दीवारें” बनाई जाएंगी, जहां ही चुनाव संबंधी पोस्टर लगाए जा सकेंगे. इसके अलावा, विश्वविद्यालय और कॉलेज दोनों स्तरों पर एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिससे छात्र किसी भी उल्लंघन की सूचना दे सकेंगे.उम्मीदवारों की जिम्मेदारियां और दंड नियमहर उम्मीदवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान 1 लाख रुपये के जमानती बॉन्ड पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा, जिसमें वे परिसर की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का वचन देंगे.
