IAS Story: पिता सड़क पर लगाते हैं पकौड़ी का ठेला, बड़ी बेटी आईएएस अफसर, छोटी MBBS करके बनी डॉक्टर

नई दिल्ली (Deepesh Kumari IAS Story). राजस्थान के भरतपुर के अटल बंध क्षेत्र के कंकड़ वाली कुइया इलाके के रहने वाले गोविंद कुमार सड़क पर ठेला लगाकर पकौड़ी बेचते हैं. उन्होंने 25 सालों तक यही काम करके 7 सदस्यों के अपने परिवार का पालन-पोषण किया. उनके 5 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे और वह घर में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे. छोटे से कमरे में गुजारा करते हुए उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कमी नहीं आने दी. उनकी बेटी दीपेश कुमारी के IAS अफसर बन जाने के बाद भी उन्होंने ठेला लगाना बंद नहीं किया था.साल 2021 में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करने के बाद दीपेश कुमारी अपने छोटे भाई-बहनों के लिए मिसाल बन गईं. यह उनकी अच्छी शख्सियत का ही असर था कि उनकी देखा-देखी उनके भाई बहनों ने भी करियर के लिए ऊंचे सपने देखे और उन्हें हासिल किया. दीपेश कुमारी खुद आईएएस अफसर बन गईं, उनकी एक बहन डॉक्टर बन गई और 2 भाई-बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. इस पूरे परिवार ने साबित कर दिया कि इरादे मजबूत हों तो कोई भी रुकावट आपके हौसले डगमगा नहीं सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!