डायरेक्टर के सामने रो पड़ी थी हीरोइन, फिर मिल गई सनी देओल की फिल्म, गाना हुआ सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर निकली थी मूवी

नई दिल्ली. दिव्या भारती 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में से एक रही हैं. शानदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि वह अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. साल 1992 में दिव्या भारती ने फिल्म विश्वात्मा से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें सनी देओल लीड रोल में थे. इस फिल्म का गाना ‘सात समुंदर पार’ जबरदस्त हिट हुआ था. हाल ही में राजीव राय ने बताया कि उन्होंने बिना स्क्रीन टेस्ट के दिव्या को विश्वात्मा से बॉलीवुड में लॉन्च किया था.रेडियो नशा ऑफिशियल से बात करते हुए राजीव राय ने कहा, ‘मैं वो हूं, जिसने दिव्या भारती को बॉलीवुड में लाया. वह मेरे ऑफिस में एक या दो बार आई थीं. मुझे उनसे बात करते हुए चिंता हो रही थी, क्योंकि मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था. दूसरी बार जब वह आईं, तो वह रोने लगीं और तभी मुझे एहसास हुआ कि वह ईमानदार हैं. वह मुझे कोई दिक्कत नहीं देंगी. पहली बार मैं उन्हें समझ नहीं पाया था. दूसरी बार मैंने सोचा कि वह बहुत अच्छी लड़की हैं. मैंने उनका स्क्रीन टेस्ट भी नहीं लिया.’सुपरहिट हुआ ‘सात समुंदर पार’ गानाउन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि रोल अच्छा नहीं था, तो मैंने उसे दो-तीन फिल्मों के लिए साइन किया. वह बहुत खुश हुईं और हम अच्छे दोस्त बन गए. उन्होंने मुझे कोई परेशानी नहीं दी. मुझे पता था कि मैं उन्हें एक गाना दे रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह गाना उसके जीवन का सबसे बेहतरीन गाना बनेगा. और सच में हम सभी के लिए सबसे बेहतरीन गाना साबित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!