हेमा मालिनी के करीब आना चाहते थे धर्मेंद्र, अपनाई थी ये खास ट्रिक, शूटिंग के दौरान जमकर लुटाए पैसे

नई दिल्ली. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों को अपनी प्रेम कहानी को पुराना करने के लिए लाख मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हेमा मालिनी ने परिवार और समाज को ताक पर रखकर पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता धर्मेंद्र से शादी की. दोनों की इस प्रेम कहानी की शुरुआत तुम हसीन मैं जवान के सेट पर हुई थी. इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान धर्मेंद्र बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के प्यार में कैद हो गए थे. वो फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते थे.धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शोले में भी साथ काम किया था और इस फिल्म तक आते-आते दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका था. ये बात एक तरफ से आगे बढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई थी. शोले में ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा, धर्मेंद्र के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में दोनों पर कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र हेमा मालिनी के साथ ज्यादा समय बिताने का बहाना ढूंढते थे और इसलिए वो अपने सीन लंबे करा लेते थे.शोले’ के सेट पर धर्मेंद्र ने हेमा के लिए आजमाए थे पैतरे1975 में जब ‘शोले’ बन रही थी, तब तक उनका प्यार और भी बढ़ गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र ने कुछ दृश्यों को लंबा करने का एक नटखट तरीका ढूंढ लिया था – उन्होंने स्पॉट बॉयज को पैसे देकर ‘अनजाने’ में देरी करवाने के लिए कहा. एक सीन में जहां वह हेमा मालिनी को रिवॉल्वर चलाना सिखा रहे थे, उन्होंने कथित तौर पर हर बार 20 रुपये देकर रिफ्लेक्टर गिराने या ट्रॉली को बाधित करने के लिए कहा ताकि वह उन्हें फिर से गले लगा सकें. वही रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने इन रुकावटों पर लगभग 2,000 रुपए खर्च किए और हेमा उनके इन निरंतर प्रयासों से प्रभावित हो गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!