अंतरिक्ष में जाना किसी ख्वाब से कम नहीं होता है. वहीं अगर यहां अगर कोई शादी कर ले तो वह एस ऐसी चीज होगी, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. आज से ठीक 22 साल पहले स्पेस में एक शादी रचाई गई थी. लेकिन दूल्हा-दुल्हन चाह कर भी अपनी सुहागरात नहीं मना सके. दरअसल 10 अगस्त 2003 को रूसी कॉस्मोनॉट यूरी मालेनचेंको ने अंतरिक्ष से शादी रचाई थी, जिसे दुनिया देखती रह गई. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सवार यूरी ने अमेरिकी दुल्हन एकातेरिना दमित्रिएव (Ekaterina Dmitriev) से सैटेलाइट शादी की. उनकी दुल्हन उस समय टेक्सास में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में थीं. यह दुनिया की पहली ‘स्पेस वाली शादी’ थीयूरी ने तब अपने स्पेस सूट के साथ बो-टाई लगाया, जिसने इस मौके को और भी खास बनाया. वहीं उनकी दुल्हन एकातेरिना ने ह्यूस्टन में पारंपरिक आइवरी वेडिंग ड्रेस पहनकर सबका दिल जीत लिया. नासा के कंट्रोल रूम से सैटेलाइट के जरिए यह शादी हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक एकातेरिना ने तब न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, ‘यूरी भले ही स्पेस में थे, लेकिन हमारे बीच का संवाद हमें और करीब लाया. यह शागी इंसान की उसचाहत को दिखाती है जो हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है.’मजबूरी में करनी पड़ी थी शादी!2019 में बिजनेस इनसाइडर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरी और एकातेरिना ने पहले तय किया था कि वह पृथ्वी पर 200 मेहमानों के साथशादी करेंगे. लेकिन जब यूरी का मिशन बढ़ा दिया गया तो उन्होंने तय किया कि वह िसी तरीके से शादी करेंगे. ह्यूस्टन में शादी के दौरान एकातेरिना ने यूरी के कार्डबोर्ड कटआउट के साथ पोज दिया. यूरी के दोस्त, एक एस्ट्रोनॉट ने कीबोर्ड पर वेडिंग मार्च बजाया. वीडियो तॉल पर उन्होंने यूरी को फ्लाइंग किस दी और यूरी ने स्पेस से प्यार भरा जवाब वापस भेजा.दोनों पहले से ही लॉन्ग डिस्टेंस में थे. यूरी रूस में अंतरिक्ष प्रशिक्षण के लिए रहते थे, और एकातेरिना अमेरिका में. दोनों फोन पर घंटों बातें करते थे, लेकिन जब स्पेस में उन्होंने शादी का फैसला किया तो पूरी दुनिया चौंक गई. रूस ने यूरी को इसकी इजाजत तो दी, मगर बाद में साफ कर दिया कि कोई और कॉस्मोनॉट ऐसी शादी नहीं कर सकता. शादी के कुछ महीनों बाद, अक्टूबर 2003 में यूरी धरती पर लौटे और अपनी दुल्हन से गले मिले.
