अपने सामने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, फिर रची लूट की झूठी कहानी… मुस्कान से भी खतरनाक निकली शामली की मुफरीन

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली से भी मेरठ के मुस्कान जैसा कांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी. फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी सुना दी. हालांकि, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को आला क़त्ल के साथ गुरफ्तार कर लिया. हत्यारोपी पत्नी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैपुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर पति शाहनवाज की हत्या कराई थी. हत्या से पहले पत्नी मुफरीन पति की लोकेशन अपने प्रेमी से कोड वर्ड में शेयर कर रही थी. इस हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया और 12 घंटे के भीतर ही हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पत्नी अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.हरियाणा का रहने वाला था मृतकपुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम शाहनवाज है, जो हरियाणा राज्य के सोनीपत जनपद के गांव झाराखेड़ी का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपनी ससुराल कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत आया हुआ था और अपनी पत्नी के साथ कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान जा रहा था, जहां उसे अपने साले की शादी में शामिल होना था. लेकिन रास्ते में ही अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से गोदकर शाहनवाज की हत्या कर दीहत्या की सूचना मिलते ही शाहनवाज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सर्विलांस, एसओजी व कैराना पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शाहनवाज की हत्या उसकी पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से कराई थी. मृतक की पत्नी का तसव्वर नामक युवक, जो जनपद बागपत का निवासी है, से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और युवक को मौत के घाट उतार दिया. तसव्वर ने अपने साथी सुहेब व अन्य युवकों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था.प्रेमी को लगातार दे रही थी अपनी लोकेशनपत्नी मुफरीन शाहनवाज की लोकेशन अपने आशिक तसव्वर को लगातार देती रही. जैसे ही मृतक शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ खुरगान रोड पर पहुंचा, तो आरोपियों ने हमला कर दिया. पहले शाहनवाज को गोली मारी गई और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आशिक तसव्वर व उसके साथी सुहेब को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, जिन्दा कारतूस और चाकू बरामद कर लिए हैं और बाकी फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है.पत्नी ने की गुमराह करने की कोशिश एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पत्नी ने तहरीर में लिखा था कि वे दूल्हे के लिए नोटों की माला लेकर आ रहे थे, जिसने लूटने के लिए आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर शाहनवाज़ की हत्या कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होने पर पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने एक आरोपी को उठाया और सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. तहरीर देने के बाद से ही पत्नी भी गायब है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!