नई दिल्ली. सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है. दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन फिर रिश्ते में कड़वाहट आने के बाद उन्होंने अपनी राहें जुदा कर लीं. डेटिंग की बात हो या फिर ब्रेकअप की, सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. एक्ट्रेस ने सलमान से ब्रेकअप के दौरान उनपर कई आरोप भी लगाए थे और ऐसा करने वाली वो कोई पहली महिला नही थीं. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली भी उनपर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं.सलमान खान के गुस्सैल नेचर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में आम हैं. 90 के दशक में आए दिन एक्टर के गुस्सैल रवैए की खबरें सामने आती रहती थी. साल 2002 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके हैं सनम में सलमान की को-स्टार और रियल लाइम में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं ऐश्वर्या ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाए थे प्रताड़ित करने के आरोपएक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैंने उसके शराबी व्यवहार के सबसे बुरे दौर में उसका साथ दिया, और बदले में मुझे क्या मिला. उसकी गालियां, इमोशनल, फीजिकल टॉर्चर, धोखा और अपमान सहना पड़ा. ऐश ने आगे कहा कि वो हर दिन ऐसे काम पर जातीं जैसे कुछ हुआ ही नहीं’.एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि इन सब चीजों के झेलने के बाद वो इतनी थक चुकी थीं कि आखिरकार उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया. उन्होंने वो किया जो कोई भी स्वाभिमानी महिला ऐसी सिचुएशन में करती. एक्टर से ब्रेकअप के बाद पूर्व मिस वर्ल्ड अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली.सलमान खान ने एक्ट्रेस के आरोपों पर दी थी सफाईवहीं अब अगर सलमान खान की बात करें तो एक्टर ने एनडीटीवी को दिए पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उनपर लगे सभी आरोप गलत है. उन्होंने कहा था, ‘अब, महिला ने कहा कि मेरे पास क्या कहना है… एक पत्रकार ने मुझसे यह सवाल बहुत पहले पूछा था, और मैंने बस टेबल पर जोर से हाथ मारा और वह चौंक गया, जैसे कि टेबल सच में टूट गया हो.’‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर गुस्सैल सलमान खान ने जब मचाया हंगामा, लाइटमैन हो गया था घायल, को-स्टार का खुलासासलमान ने अपना पक्ष रखते हुए आगे कहा, ‘मैंने कहा, ‘अब अगर मैं किसी को मारता हूं, तो जाहिर है कि लड़ाई होगी. मैं गुस्से में आ जाऊंगा. मारने की बात छोड़ो, मैं उसे अपनी पूरी ताकत से मारूंगा. मुझे नहीं लगता कि वह इसे सहन कर पाएगी. तो नहीं, यह सच नहीं है, और मुझे नहीं पता कि यह क्यों कहा गया था.’
