नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’, ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ और फिल्म ‘आर्टिकल 15’ फेम एक्ट्रेस ईशा तलवार ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर पर भरे रेस्ट्रां में उनसे अजीब डिमांड करने की बात कही और उनकी इस डिमांड से ईशा का आत्मविश्वास हिल गया था. एक्ट्रेस ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा पर ये आरोप लगाते हुए कई साल पहले के अपने अनुभव का खुलासा किया.एक पब्लिकेशन के पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए ईशा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. वो कहती हैं कि इस अनुभव ने उनका कॉन्फिडेंस हिला दिया था. मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस ने बताया कि ये वाकया मुंबई के वर्सोवा में मिया कुकिना नामक एक भीड़भाड़ वाले रेस्तरां के बीच का था. वो शानू शर्मा के साथ ऑडिशन का अपना अनुभव शेयर करते हुए कहती हैं कि कास्टिंग डायरेक्टर ने बीच में ही उन्हें रोने के लिए कहा जहां लोग थे और वेटर थे.
