जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा… कपिल शर्मा के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? पता चल गई असली वजह

नई दिल्ली. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आखिर कपिल शर्मा ने क्या बिगाड़ा है? क्यों हाथ-पैर धोकर वो बार-बार उन्हें टारगेट कर रहा है? ये सवाल लोगों के मन में एक बार फिर से आया है और कपिल के फैंस इसका जवाब खोज रहे हैं. आखिर कॉमेडियन ऐसी कौन सी गलती कर बैठे, जो एक महीने में दूसरी बार उनके कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ में हुई. अब इसका जवाब मिल गया है. इसका सीधा कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई के ‘जानी दुश्मन’ से है.कपिल शर्मा ने कहां हुई ‘गलती’ ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने बताया दिया है. उन्होंने न सिर्फ कपिल को टारगेट करने के पीछे की वजह का खुलासा किया बल्कि सीधे तौर पर वार्निंग भी दे डाली कि अगर अब भी नहीं माने तो अब गोली छाती पर चलेगी.कपिल शर्मा के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?कपिल शर्मा के कनाडा में फायरिंग का मामले में लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में हैरी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा वो मरेगा. हैरी ने कहा, ‘कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग हुई है वो इसलिए क्योंकि उसने सलमान खान को नेटफ्लिक्स पर अब ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रीमियर शो में बुलाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!