क्या घर में क्लेश और तनाव बना रहता है? अपनाएं ये 7 आसान उपाय, बदलें माहौल और अपने घर को बनाएं स्वर्ग जैसा

Vastu Tips For Peaceful Home: कई बार बिना किसी वजह के घर में रोज़ झगड़े होने लगते हैं. बात-बात पर गुस्सा, खींचतान और तनाव का माहौल बन जाता है. ऐसा लगता है जैसे कोई नेगेटिव असर घर पर छा गया हो. हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि रिश्ते तक टूटने की नौबत आ जाती है. कुछ लोग इसे किस्मत मानकर चुप हो जाते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि घर में कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर इस माहौल को बदला जा सकता है, अगर आप भी अपने घर में शांति, सुख और पॉजिटिव एनर्जी लाना चाहते हैं तो ये सात आसान से उपाय ज़रूर आजमाएं, ये किसी धर्म या परंपरा से जुड़े नहीं बल्कि घर की ऊर्जा को ठीक करने वाले सरल तरीके हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.. गंगाजल का छिड़काव करेंहर सुबह या हफ्ते में कम से कम दो बार पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. खासकर कोनों में और दरवाजों के पास. गंगाजल से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर का माहौल हल्का और शांत हो जाता है.कपूर और घी का दीपक जलाएंकपूर को थोड़ा सा देसी घी में डुबोकर जलाएं. इससे ना सिर्फ घर की हवा शुद्ध होती है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है, ये उपाय रात को सोने से पहले करें तो और अच्छा रहेगा.3. पूर्व दिशा में दीया लगाएंघर की पूर्व दिशा में रोज शाम को घी का दीपक जलाएं. ऐसा माना जाता है कि पूर्व दिशा से पॉजिटिव एनर्जी आती है और वहां दीपक जलाने से वो घर के अंदर टिकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!