Trump Tariff News: अभी तो केवल 8 घंटे ही हुए…भारत पर और टैरिफ बम फोड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए डबल इशारा

Trump Tariff News: अमेरिका के डबल स्टैंडर्ड को दुनिया अब देख चुकी है. खुद रूस से कारोबार करेंगे, मगर भारत करे तो उसे मिर्ची लग जाती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालत अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है. रूस-यूक्रेन का युद्ध उनसे खत्म नहीं हो रहा तो वह अब टैरिफ वॉर वाला गेम खेलने लगे हैं. उन्होंने भारत पर एक्स्टार 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है. नई घोषणा के बाद भारत पर अब अमेरिका का कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब भी खतरनाक ही दिख रहे हैं. ऐसा लग नहीं रहा कि वह इतने पर रुकने वाले हैं. वह कुछ और प्रतिबंध लगा सकते हैं, जिसका इशारा उन्होंने खुद किया.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया कि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के तुरंत बाद और अधिक सेकेंडरी सैंक्शन लगाए जा सकते हैं. यह घोषणा भारत पर अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए विशेष रूप से भारत को जिम्मेदार ठहराने के जवाब में की गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. वह 7 अगस्त से लागू होगा. बुधवार को जो 25 फीसदी टैरिफ लगाया, वह 21 दिन बाद लागू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!