Rahul Gandhi of Donald Trump Tariffs: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. अपने आधिकारिक X हैंडल पर राहुल गांधी ने इसे अमेरिका का भारत पर इकोनॉमिक ब्लैकमेल करार दिया. साथ ही कहा कि यह भारत को अनुचित व्यापार सौदे के लिए मजबूर करने की कोशिश है. राहुल ने इस कदम को अमेरिकी दादागिरी बताया और भारतीय हितों की रक्षा की मांग उठाई. राहुल ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपनी “कमजोरी” को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए.यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत सरकार और ट्रंप प्रशासन के बीच टैरिफ पर बातचीत चल रही है. अब अमेरिका का भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है. राहुल ने सुझाव दिया कि पीएम मोदी को मजबूत रुख अपनाना चाहिए और अमेरिकी दबाव का जवाब देना चाहिए, न कि केवल रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में समझौतों पर निर्भर रहना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मुद्दा सुलझाया नहीं गया, तो छोटे उद्योगों और निर्यात पर गहरा असर पड़ेगा.भारत ने टैरिफ पर क्या कहा?विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आज लगाए गए टैरिफ पर कहा, अमेरिका का फैसला पूरी तरह अनुचित, अन्यायपूर्ण और तर्कहीन है. भारत ने अमेरिका के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि दुनिया के कई अन्य देश भी अपने हित में ऐसे ही कदम उठा रहे हैं, लेकिन सिर्फ भारत को टारगेट किया जा रहा है. भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा. भारत ने ट्रंप को साफ मैसेज दे दिया है कि देश के लिए जो सही होगा वही करेंगे.रूस से तेल खरीदने पर लगाय टैरिफडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का कहना है रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। BRICS देशों की बात करें तो ब्राजील पर अमेरिका पर 50% टैरिफ है. रूस पर 100% टैरिफ मार्च 2025 में लगाया गया था. उधर, चीन पर पहले से 25% टैरिफ साल 2018 में था, जिसे जून 2025 में बढ़ाकर 60% कर दिया गया. ट्रंप ने साउथ अफ्रीका पर अप्रैल 2025 में 30% टैरिफ लगाया है.
