अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल कर हिट हुआ ये बच्चा! 100 फिल्मों में किया था काम, अब अमेरिका में खोली ₹200 करोड़ की कंपनी

Amitabh Bachchan Childhood Role: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बचपन के किरदार को आपने कई बार अलग-अलग फिल्मों में पर्दे पर देखा होगा, लेकिन मूवी में दिखने वाले एक बाल कलाकार ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि बाद में अमेरिका जाकर 200 करोड़ रुपये की बिजनेस कंपनी खड़ी कर दी.आज हम बात कर रहे हैं ‘मास्टर अलंकार’ यानी अलंकार जोशी की, जिन्होंने 70 और 80 के दशक में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था. अलंकार ने 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया और सीता और गीता, मजबूर, और दीवार जैसी बड़ी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए.अलंकार को कास्ट करने के लिए किसने कहां?अलंकार जोशी की बहन, अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने बताया कि दीवार में अलंकार को कास्ट करने का सुझाव खुद अमिताभ बच्चन ने दिया था. अलंकार ने छोटी उम्र में ही बॉलीवुड में बड़ा नाम कमा लिया था. उन्होंने न सिर्फ अमिताभ बच्चन के बचपन के किरदार निभाए, बल्कि उस दौर के बड़े सितारों जैसे दिलीप कुमार और ऋषि कपूर के साथ भी पर्दे पर नजर आए. लेकिन बड़े होने के बाद उनका रास्ता बदल गया.अलंकार ने एक्टिंग छोड़ दी और कुछ समय के लिए मराठी सिनेमा में डायरेक्शन और प्रोडक्शन में हाथ आजमाया. फिर, उन्होंने भारत छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया. वहां उन्होंने सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में करियर शुरू किया. दो साल तक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने के बाद, अलंकार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी खुद की कंपनी शुरू की.200 करोड़ रुपये की कंपनीतीन दशक बाद, अलंकार की कंपनी आज अमेरिका में काफी सफल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कंपनी की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है. अलंकार अब अपने परिवार के साथ अमेरिका में सेटल हो चुके हैं. उनके तीन बच्चे हैं. उनके दो जुड़वां बेटियां और एक बेटा है. उनकी बेटियां हॉलीवुड में एक्टिंग कर रही हैं, जबकि उनका बेटा सिंगिंग में अपना करियर बना रहा है. अलंकार की बड़ी बहन पद्मश्री जोशी मराठी सिनेमा में जानी-मानी अभिनेत्री हैं, और छोटी बहन पल्लवी जोशी भी मशहूर अभिनेत्री हैं, जो फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की पत्नी हैं.अलंकार का बॉलीवुड से निकलकर बिजनेस की दुनिया में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना वाकई प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहकर एक नई राह चुनी और मेहनत से एक बड़ा बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया. उनकी कहानी बताती है कि अगर इंसान में हौसला और मेहनत हो, तो वह किसी भी क्षेत्र में कामयाबी पा सकता है.रवि वालेचा ने भी कई फिल्मों में किया कामअलंकार की तरह ही, उस दौर के कुछ और बाल कलाकारों ने भी अलग राह चुनी. जैसे, मास्टर रवि वालेचा, जिन्हें ‘छोटा अमिताभ’ कहा जाता था, ने अमर अकबर एंथनी और कूली जैसी फिल्मों में काम किया और बाद में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नाम कमाया.अलंकार की कहानी न सिर्फ उनके फैंस के लिए, बल्कि हर उस शख्स के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करने की हिम्मत रखता है. बॉलीवुड का यह ‘मास्टर अलंकार’ आज बिजनेस की दुनिया में एक चमकता सितारा है. उनकी मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि सही दिशा और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!