पैसा, शांति और समृद्धि चाहिए? जानिए शिवलिंग पर चढ़ाएं खास रस, दूर होंगी आर्थिक बाधाएं, जानें कैसे मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

Spiritual Benefits Of Pomegranate Juice: ज़िंदगी में पैसा, शांति और खुशहाली – ये तीन चीज़ें हर किसी को चाहिए. कोई ऑफिस में दिन-रात मेहनत करता है, कोई व्यापार में रिस्क लेता है, तो कोई मंदिरों में पूजा-पाठ करता है, लेकिन कुछ आसान और घरेलू उपाय भी होते हैं, जिनके पीछे गहरा भरोसा और आस्था होती है. ऐसा ही एक उपाय है – शिवलिंग पर अनार का जूस चढ़ाना. सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन बहुत से लोग मानते हैं कि इससे धन की रुकावटें दूर होती हैं और मनचाहा फल भी मिलता है. चलिए, जानते हैं इस उपाय के पीछे की सोच, तरीका और इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं, जो इसे इतना खास बनाती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल Anchorअनार को आयुर्वेद में बहुत ही शुभ और ताकतवर फल माना गया है. इसे रक्तवर्धक कहा जाता है और ये शरीर को ऊर्जा देता है. वहीं, शिवलिंग पर चढ़ाया गया हर फल या द्रव्य, एक तरह से हमारे मन और भावनाओं की अर्पणा होती है. अनार का रस चढ़ाने का मतलब है – शिव को वो शक्ति अर्पित करना, जो खुद अनार के अंदर होती है.कब और कैसे करें ये उपाय?अगर आप इस उपाय को आज़माना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि इसे सोमवार या महाशिवरात्रि जैसे खास दिनों पर करना ज़्यादा फलदायक माना जाता है. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ-सुथरे कपड़े पहनें और घर या मंदिर के शिवलिंग पर अनार का ताज़ा रस चढ़ाएं. मात्रा ज़्यादा नहीं होनी चाहिए – सिर्फ दो-चार बूंदें ही काफी हैं. साथ ही, शिव का ध्यान करते हुए मन में साफ इरादा रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!