जय भानुशाली-माही विज ने मनाया बेटी का बर्थडे, दिल छू लेने वाला लिखा पोस्ट- ‘जैसे-जैसे तुम बड़ी हो रही हो…’

नई दिल्ली. जय भानुशाली और माही विज टीवी के दुनिया के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. कपल की लव स्टोरी के फैंस मिसाल देते हैं. 3 अगस्त को माही विज और जय भानुशाली ने अपनी बेटी तारा का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इसके अलावा जय ने बेटी के बर्थडे पर दिल छू लेने वाला एक पोस्ट भी किया है.सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें जय भानुशाली और माही विज बेटी तारा के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की बेटी तारा केक काट रही हैं. उनके चेहरे पर बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशी साफ नजर आ रही है. वीडियो में कपल के गोद लिए हुए बच्चे राजवीर और खुशी भी बहुत खुश रहे हैं.जय भानुशाली ने इंस्टा हैंडल पर बेटी तारा का एक वीडियो पोस्ट करते हुए दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे तारा. मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरू करूं. जिस दिन मैंने तुम्हें पहली बार अपनी बाहों में लिया, मेरी सारी चिंताएं गायब हो गईं. तुम सिर्फ मेरी दुनिया में नहीं आई, तुमने इसे ऐसे चमकाया जैसे मैंने कभी सोचा भी नहीं था. जिस पल मैंने तुम्हें देखा, मेरा दिल एक बिल्कुल नए तरह के प्यार से भर गया.’बेटी तारा को लेकर पजेसिव हैं जय भानुशालीउन्होंने लिखा, ‘तुम जानती हो कि तुम्हारे पापा थोड़ा पजेसिव है, तो चलो मैं तुमसे ईमानदारी से कहता हूं, जब तुम मेरे पास सोती थीं और अब अपने कमरे में अकेले सोती हो, जब मैं तुम्हारा अकेला प्लेमेट था और अब तुम्हारे बहुत सारे दोस्त हैं, ये सब चीजें जो तुम्हें मुझसे दूर कर रही हैं, उनसे मुझे दुख और उदासी होती है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!